Sunday, May 11, 2025

कम पैसों में जन्नत का मज़ा ! नेपाल की 5 सस्ती लेकिन खूबसूरत जगहें

 

✨ परिचय:

अगर आप एक ऐसे देश की तलाश में हैं जहां प्राकृतिक सुंदरता, शांति, और सस्ता सफर तीनों एक साथ मिलें — तो नेपाल आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन Place है।
नेपाल न सिर्फ हिमालय की गोद में बसा एक सुंदर देश है, बल्कि ये उन यात्रियों के लिए भी स्वर्ग है जो कम बजट में 

ज़्यादा अनुभव लेना चाहते हैं। और अपनी भागदौड़ जिंदगी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको नेपाल जरूर जाना चाहिए। 

इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगा  नेपाल की 5 ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप बिना जेब अपना हल्का  किए बेहतरीन ट्रैवल एक्सपीरियंस ले सकते हैं।



🛣️ चलिए जानते हैं – नेपाल जाना कैसे है? (अगर आप दिल्ली, नोएडा या हरियाणा से हैं)

अगर आप North India (दिल्ली, नोएडा, हरियाणा) से हैं, तो नेपाल जाना सस्ता और बहुत आसान है। यहां हम जानेंगे कुछ सबसे आसान और बजट-फ्रेंडली तरीके, जो आपका सफर आसान बनाएगा |

🚆 1. ट्रेन + बस का सबसे सस्ता ऑप्शन:

  • दिल्ली से रक्सौल ( Bihar ) तक ट्रेन पकड़े

    • Fare: ₹600 –₹650 (sleeper class)

  •  Raxaul ( बिहार, भारत ) से Nepal ( विशेषकर Birgunj ) के लिए बॉर्डर पार करने के लिए लोकल बस या शेयर ऑटो लें

    • Fare: ₹30–₹50



रक्सौल से नेपाल की सीमा कैसे पार करें?
  • ✅ 1. स्थान (Location):

    • Raxaul Junction से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है India-Nepal Border.

    • Border ke us paar Birgunj (Nepal) आता है.

🧾 2. Documents (ज़रूरी पहचान पत्र):

भारत-नेपाल सीमा पार करने के लिए आमतौर पर कोई वीजा नहीं चाहिए, लेकिन यह दस्तावेज़ अपने पास रखें:

  • Aadhar Card (आधार कार्ड)

  • Voter ID

  • Passport (यदि है) कोई जरुरी नहीं है |


 3. पैदल या वाहन से पार करना:

  • Aap पैदल, रिक्शा, ऑटो, प्राइवेट गाड़ी, ya बस ke through border paar kar sakte hain.

  • Bahut log daily commute karte hain, to yeh process kaafi smooth hoti hai.

4. नेपाल में आगे का सफ़र:

बिरगंज से आप "काठमांडू, पोखरा, और चितवन" जाने के लिए बस या "टैक्सी" ले सकते हैं।

स्थानीय Sim Card प्राप्त करने के लिए Adhar Card या  Passport या  Voter id   कुछ एक दिखाना आवश्यक होता है।
















📍 बिरगंज से काठमांडू – पशुपतिनाथ की ओर पहला कदम

बिरगंज से नेपाल की राजधानी काठमांडू की यात्रा रोमांच से भरपूर होती है। सीमा पार करते ही जब आप नेपाल की धरती पर कदम रखते हैं, तो एक नई संस्कृति और ठंडी हवा आपका स्वागत करती है। काठमांडू पहुँचने के बाद, यदि आप बजट में यात्रा कर रहे हैं, 

तो पशुपतिनाथ मंदिर के पास कई सस्ते और साफ-सुथरे गेस्टहाउस या छोटे होटल मिल जाते हैं। यहाँ रुकना न केवल किफायती होता है, बल्कि धार्मिक वातावरण के बीच सुबह की शुरुआत करने का भी एक सुंदर अवसर देता है।

  • मंदिर से पैदल दूरी पर 500 meter

  • ₹500–₹800 प्रति रात

  • साफ-सुथरा और शांति वाला वातावरण

🙋 टिप्स:

  • सुबह का नाश्ता आप छोटे ठेलों या दुकानों से करें — सस्ता और जल्दी।

  • रात में जल्दी खाना खा लें क्योंकि मंदिर क्षेत्र में दुकानें जल्दी बंद हो जाती हैं।

  • अगर आप समूह में यात्रा कर रहे हैं, तो कमरा शेयर करके और भी पैसे बचा सकते हैं।

 "सुबह उठ के पहले डेस्टिनेशन की तरफ जा सकते हैं"

Place No.1 { पशुपतिनाथ मंदिर }

  • Free दर्शन हैं 

  • Beautiful Temple Views 



Place No.2 🛕काठमांडू दरबार स्क्वायर, Kathmandu Durbar Square

यहाँ आप कभी भी घूमने जा सकते हैं फ्री है, लेकिन यहाँ कुछ प्रमुख मंदिर भी है जो समय समय पे खुलता है 

स्थान: बसंतपुर, काठमांडू

प्रमुख मंदिर:

  • तालेजू मंदिर (Taleju Bhawani Temple): यह मंदिर 1564 में बना था और केवल दशहरा के समय खुलता है।

  • कुमारी घर (Kumari Ghar): यहाँ जीवित देवी 'कुमारी' निवास करती हैं।

  • काल भैरव (Kaal Bhairav): भैरव का विशाल प्रतिमा वाला मंदिर, जो न्याय और सत्य के प्रतीक के रूप में पूज्य है।


  • Free दर्शन हैं 

  • मंदिर से पैदल दूरी पर 500 meter होटल का। 

  • ₹650–₹900 प्रति रात होटल रेंट |


Place No.3 🛕 पाटन दरबार स्क्वायर (Patan Durbar Square)

स्थान: ललितपुर (काठमांडू घाटी के दक्षिण में)

प्रमुख मंदिर:

  • कृष्ण मंदिर (Krishna Mandir): शिखर शैली में निर्मित यह मंदिर नेपाल का एकमात्र मंदिर है जो पूरी तरह से पत्थर से बना है।

  • हरि-शंकर मंदिर: विष्णु और शिव का संयुक्त रूप इसमें पूजित होता है।

  • भीमसेन मंदिर: व्यापार और समृद्धि के देवता को समर्पित।

📝 विशेषता: यह स्क्वायर कला प्रेमियों के लिए स्वर्ग है – यहाँ के संग्रहालय और मेटल-कास्टिंग कार्यशालाएँ प्रसिद्ध हैं।

  • Free दर्शन हैं 

  • मंदिर से पैदल दूरी पर 500 meter होटल का। 

  • ₹600–₹900 प्रति रात होटल रेंट |














Place No.4 भक्तपुर दरबार स्क्वायर (Bhaktapur Durbar Square)

स्थान: भक्तपुर (काठमांडू से लगभग 13 किमी दूर)

प्रमुख मंदिर:

  • न्यातपोल मंदिर (Nyatapola Temple): पाँच मंज़िल वाला यह मंदिर नेपाल का सबसे ऊँचा मंदिर है।

  • भैरवनाथ मंदिर: भैरव जी को समर्पित मंदिर जो भक्तपुर के सांस्कृतिक आयोजनों में केंद्र है।

  • वात्सलादेवी मंदिर: एक सुंदर पत्थर का मंदिर, जिसमें घंटा और शिल्पकारी मुख्य आकर्षण हैं।

  • Free दर्शन हैं 

  • मंदिर से पैदल दूरी पर 500 meter होटल का। 

  • ₹600–₹900 प्रति रात होटल रेंट |


🚠 Place No.5 चंद्रागिरी हिल्स (Chandragiri Hills) – रोपवे राइड

  • स्थान: काठमांडू के बाहर (लगभग 10–12 किमी)।

  • क्या करें: केबल कार से पहाड़ की चोटी तक जाएँ।

  • क्यों जाएं: शानदार व्यू पॉइंट – यहाँ से पूरा काठमांडू और हिमालय दिखाई देता है।

  • ₹600–₹900 प्रति रात होटल रेंट |

  • यहाँ आपको केबल राइड के लिए और, Hills के लुफ्त उठाने के लिए एंट्री फीस देनी होगी, जो समास के हिसाब से बदलता रहता है।  
  • Affordable foods 



यह सब जगह काफी जयादा बजट फ्रेंडली है, जो आपको काठमांडू से कुछ ही दुरी पे देखने को मिलेगा |

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template